अपनी उदासियों पर लगा लेना एक मास्क!

अपनी उदासियों पर लगा लेना एक मास्क!

कोरोना काल- 6

अपनी उदासियों
पर लगा लेना
एक मास्क!

जो तुम्हारे
शुभचिंतक हैं
वो कर लेंगे
उदासियों का हिसाब!

तीन लेयर वाले मास्क
के भीतर से उठा सवाल
क्या ये हिसाब
इतना आसान है?

काश
उदासियों की परतें
गिनती की होतीं
मास्क की तरह,
शुभचिंतकों का काम
आसान हो जाता!

– पशुपति शर्मा , 11 जून 2020